फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरटेक के प्रयास में ट्रैक्टर ट्रांली से भिड़ी बोलेरो, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के पहसा बाजार में शनिवार की भोर में आगे निकलने की होड़ में बोलेरो ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई। हादसे में बोलेरो चालक सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन

बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के फूलपुर निवासी देवनाथ 60, बृजलाल 65, भरत 22 के साथ चालक उपेंद्र के साथ हलधरपुर थाना क्षेत्र के जगरनाथपुर गांव में बारात में शामिल होने आए हुए थे। शनिवार की भोर करीब पांच बजे वह वापस गांव जाने के लिए निकले थे। अभी वह पहसा बाजार से कुछ दूर ही आगे निकले थे आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रांली को ओवरटेक करने में ट्राली से बोलेेेेरो की भिड़ंत हो गई। गनीमत रही हादसे के समय बोलेरो की रफ्तार तेज नहीं थी, इससे बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना में मामूली रूप से चालक सहित सवार चारों लोग घायल हो गए।जिनको पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें