परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
कुछ देर बाद ही मृतक के पिता वह आस-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। युवक का शव लटकता देख बिलखने लगे। जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री भी तीन थाना की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। जिस कमरे में छात्र का लटकता शव पाया गया उसके कमरे में ताला बंद था। दरवाजे का एक हिस्सा टूटने की वजह से कोई भी उसमें आसानी से जा सकता था।
छात्र का शव जमीन से करीब आधा फीट की ऊंचाई पर था। इस कमरे में करीब 4 फीट का एक लोहे का बेंच पाया गया, ऐसी आशंका है कि उसी के सहारे छत पर लगे हुक में नायलॉन की रस्सी लगाकर युवक ने आत्महत्या की या किसी ने उसे मारकर लटकाया था।
काफी देर तक मृत छात्र के परिजन एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। एसएसपी ने फोन पर परिजनों की बात पुलिस अधीक्षक से कराई इसके बाद छात्र के शव को नीचे उतर गया।
मौके पर लोगों से बातचीत करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला