कोपागंज। थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर नगर पंचायत में बुधवार की रात अंगूरी खातून (24) का शव उनके कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया।
बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी अंगूरी खातून की शादी कुर्थीजाफरपुर निवासी मोहम्मद याकूब के साथ हुई थी। परिजनों ने डायल 112 पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया। मुहल्ले के लोगों ने बताया कि बीते कुछ महीनों से पति पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह ने बताया कि महिला के मायके वालों को सूचना देकर बुलाया गया है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। संवाद