फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद के 126 परीक्षा केंद्रों पर अंतिम मुहर लगाएगा बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटरमीडियट परीक्षा 2022 परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची शिक्षा विभाग ने बोर्ड को भेज दिया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से पूर्व में बनाए गए 126 बोर्ड परीक्षा केंद्रों के संबंध में मिली आपत्तियों एवं प्रत्यावेदनों को निस्तारित किए जाने के बाद तैयार फाइनल परीक्षा केंद्रों की सूची पर बोर्ड अंतिम मुहर लगाएगा। बोर्ड परीक्षा में 81464 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिले में 517 माध्यमिक विद्यालय हैं। पिछले साल कोरोना संक्रमण के चलते बोर्ड परीक्षा रद्द हो गई थी। इस वर्ष जनपद स्तर पर यूपी बोर्ड परीक्षा-2022 की तैयारियां अंतिम दौर में चल रही है। बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 43,990 तथा इंटरमीडिएट में 37,474 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बनाए गए 126 बोर्ड परीक्षा केंद्रों के संबंध में आई आपत्तियों एवं प्रत्यावेदनों को निस्तारित कर दिया गया।
जनपद परीक्षा समिति की तरफ से आई आपत्तियों के निस्तारण करने के बाद यूपी बोर्ड से जारी 126 परीक्षा केंद्रों की सूची को ही हरी झंडी दे दिया है। पुरानी परीक्षा केंद्र में से बाबा जगदेव इंटर कॉलेज पकड़ीताल को काटकर लालमुनि उमा विद्यालय पकड़ीताल को बनाया गया है। विद्यालय प्रबंधकों की मानें तो कई ऐसे माध्यमिक विद्यालय हैं जिनका परीक्षा केंद्र दूर भेज दिया गया है। उनकी आपत्तियों पर विचार करने के बजाय नजरंदाज कर दिया गया।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड से परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होने के बाद 123 से अधिक प्रत्यावेदन व आपत्तियां जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को प्राप्त हुईं थीं। बोर्ड स्तर से मांगी गई आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होगी। परीक्षा केंद्र बनाए जाने को लेकर 50 से अधिक आपत्तियां आई थी, लेकिन परीक्षा केंद्र नहीं बढाए जाने को लेकर वित्तविहीन विद्यालयों के प्रबंधक एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि ऑनलाइन आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद 126 परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड को भेज दी गई है। परीक्षा तैयारी अंतिम दौर में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें