फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा आज से, तैयारी पूरी

Wed, 15 Mar 2017 11:56 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित होने वाली बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जहां विभाग कार्ययोजना तय करने में जुटा रहा। वहीं नकलमाफिया सेटिंग करने में लगे रहे। परीक्षा केंद्रों पर नजर रखने के लिए चार जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ 68 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। वित्तविहीन विद्यालयों पर बने परीक्षा केंद्रों पर 100 स्टेटिक मजिस्ट्रेट स्वयं अपनी निगरानी में परीक्षा संपन्न कराएंगे।  इसके अलावा चार सचल दस्ता हमेशा केंद्रों का भ्रमण करते रहेंगे। बोर्ड परीक्षा में 236 परीक्षा केंद्रों पर 103444 परीक्षार्थी शामिल होंगे।  
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग पूरी तरह से होमवर्क करने में जुटा रहा। 236 परीक्षा केंद्रों पर 103444 परीक्षार्थी शामिल होंगे।  जिसमें हाईस्कूल में बालक वर्ग में 31553 और बालिका वर्ग में 27183 सहित 58736 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इंटरमीडिएट परीक्षा में बालक वर्ग में 22512 और बालिका वर्ग में 22196 सहित 44708 परीक्षार्थी शामिल होंगे। अबकी वित्तविहिन बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर शिक्षा विभाग काफी पैनी नजर रखेगा।

परीक्षा केंद्रों को 68 सेक्टरों में बांटा गया है। परीक्षा केंद्रों पर 68 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा चार जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेंगे। वहीं वित्त परीक्षा केंद्रों पर 100 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इसके अलावा  जिला विद्यालय निरीक्षक, लेखाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा डायट के नेतृत्व में चार सचल दस्ते का गठन किया गया है, जो परीक्षा के समय तक चक्रमण करते रहेंगे। इस बाबत  जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय का कहना है कि बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सभी उपाय किए गए हैं। वित्तविहिन परीक्षा केंद्रों पर काफी सतर्कता बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें