फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन की मौत

Tue, 14 Mar 2017 11:46 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को मार्ग दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई जब कि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही, हलीमाबाद गांव के समीप रविवार को आमने सामने बाइक की टक्कर  में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन


सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अछार गांव के निकट चंद्रशेखर पुत्र हंसराज निवासी अछार बाइक से घर रहा था। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर एक बिजली के पोल से टकरा गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि वह इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के लिए प्रवेश पत्र लेने के लिए घर से निकला था। सूचना मिलने पर रोते-बिलखते हुए परिजन पहुंचे।
कोपागंज संवाददाता के अनुसार घोसी थाना अंतर्गत पिढ़वल मोड़ के निकट बोलेरो की चपेट में आने आ रही बोलेरो की चपेट में आ गए।

जिससे बाइक चला रहे  युवक की मौके  पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा बुरी तरह घायल हो गया। लोगों ने घायल दूसरे  युवक  को आनन् फानन में सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाकर भर्ती कराया जहां डाक्टरों  ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल मऊ रेफर कर दिया। जबकि बोलेरो  चालक मौके गाड़ी लेकर फरार हो गया। कोपागंज क़स्बा के फुलेलपुरा  निवासी प्रदीप (28)पुत्र रूपचंद व लक्ष्मण (22) पुत्र धर्मचन्द बंगलौर में रहकर प्राईबेट काम करते हैं।
विज्ञापन


होली का त्योहार मनाने वह घर आये थे। प्रदीप की बहन अपने बहन से मिलने के लिए लक्ष्मण के साथ घोसी जा रहा था। अभी वह पिढ़वल मोड़ पहुंचे थे की  गोरखपुर की तरफ से आ रही बैलेरो की चपेट में आ गए। बोलेरो के चपेट में  आते ही बाइक चला रहे प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरा लक्ष्मण  बुरी तरह घायल हो कर तड़फड़ाने लगा। स्थानीय नागरिको उन्हें स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर ले गए जहां डाक्टरों गंभीर अवस्था देखते हुए  जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जबकि बोलेरो चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो  गया। अचानक हुयी इस घटना से  पुरे मोहल्ले में सियापा पसरा हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची  पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।उधर, मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के  हलीमाबाद गांव के समीप रविवार को लगभग पांच बजे आमने सामने हुई बाइक की टक्कर  में जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए। 108  नंबर की एंबुलेंस से उक्त तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।जहां चिकित्सकों ने राजेंद्र राजभर (35)  निवासी पलिया रानीपुर को  मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें