फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल-खेल में खून: फुटबॉल में हार-जीत को लेकर हुआ था विवाद, युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार; दो लोग हिरासत में

Fri, 09 Aug 2024 05:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News: आसपास के लोगों ने घायल युवक को गंभीरावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दूसरी तरफ, परीजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
घटना को लेकर जानकारी देते एएसपी महेश सिंह अत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के कस्बा कोपागंज के मोहल्ला हकीमपुरा में बीती रात बीस दिन पूर्व फुटबॉल मैच के दौरान झगड़े को लेकर पांच युवकों ने एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए तत्काल युवक को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया।

विज्ञापन


युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय युवक की मौत हो गई। युवक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पांच के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए दो लोगों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

तहरीर के अनुसार, ज्याउद्दीन (40) पुत्र शहाबुद्दीन निवासी भदसा मानोपुर कोपागंज कसबे के मोहल्ला हकीमपुरा में स्थित अपने ससुराल में रहता था। बीस दिन पूर्व भदसा मानोपुर में बच्चों के बीच फुटबॉल मैच के दौरान जियाउद्दीन की कुछ लोगों से मारपीट हुई थी। इसे लेकर जियाउद्दीन को बार बार-धमकी मिल रही थी। 
विज्ञापन




बीती रात करीब 8.30 बजे वह कोपागंज बाजार से अपने ससुराल जा रहा था। अभी वह अपने ससुराल के गली के मुहाने पर पंहुचा था। इसी बीच, पांच लोगों ने चाकू लेकर उस पर हमला कर दिया। उस पर चार से पांच वार कर बुरी तरह घायल कर दिया।

जियाउद्दीन के चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने उसे खून से लथपथ और तड़पता देख तत्काल पुलिस को सूचना दी। युवक को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल ले जाते वक्त युवक की मौत हो गई। युवक की पत्नी दरख्सा खातून की तहरीर पर पुलिस ने पांच के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए दो लोगों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन में जुटी है। इस बाबत पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी घोसी दिनेश दत्त मिश्रा ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें