फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मधुबन तहसील पर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : mau
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के मित्तूपुर बंधे पर रविवार को नई बस्ती निवासी दीपन यादव की हत्या में भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के विरोध में नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहसील पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


   जिसमें महिलका मोर्चा भी शामिल रहा। कार्यकर्ताओं ने एडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए नेता पर से मुकदमा वापस लेने और हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराने की मांग की।
महिला शाखा की जिला उपाध्यक्ष ज्योति सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थक एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना था कि हत्याकांड में भाजपा नेता को फंसाया गया है। उपजिलधिकारी निरंकार सिंह ने मौके पर पहुंच कर प्रदर्शनकारियों को समझा बुझा कर मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। ज्योति सिंह ने जिलाधिकारी को संबोधित  निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए पत्रक सौंपा।
विज्ञापन


   इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम सिंह, राहुल दीक्षित,चंदन सिंह,अखिलेश सिंह, जनार्दन सिंह, शिवेन्द्र प्रताप, अमित, मुुन्ना सिंह सहित सैकड़ों महिलाएं रही।
उधर, भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल भाजपा नेता भरत भैया के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिलकर प्रकरण से अवगत कराएगा। भरत भैया ने मृतक परिवार के प्रति शोक संवेदना जताते हुए कहा कि हत्यारों को  कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें