फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पूर्व विधायक श्रीराम सोनकर की टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
भाजपा नेता छोटू प्रसाद पर टिप्पणी करने को लेकर पूर्व विधायक का विरोध करते कार्यकर्ता
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना के शहीद चौराहे पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक श्रीराम सोनकर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन छह जुलाई को एक स्वागत कार्यक्रम के दौरान की गई कथित टिप्पणी को लेकर किया गया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने श्रीराम सोनकर से माफी मांगने की मांग की। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता छोटू प्रसाद ने आरोप लगाया कि स्वागत कार्यक्रम में श्रीराम सोनकर ने उन्हें छोटी सोच का नेता कहकर अपमानित किया।
प्रसाद ने कहा कि वह 35 वर्षों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा की सेवा कर रहे हैं। सार्वजनिक मंच पर अपमानजनक शब्दों के प्रयोग से उनकी प्रतिष्ठा और कार्यकर्ताओं का मनोबल प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक पूर्व विधायक माफी नहीं मांगते, विरोध जारी रहेगा। इस मामले को भाजपा के उच्च पदाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। प्रदर्शन में भाजपा मंडल अध्यक्ष जनार्दन शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामशरण चौहान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें