फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: महाराष्ट्र, उप्र उपचुनाव में मिली जीत का भाजपाइयों ने मनाया जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


महाराष्ट्र, उप्र उपचुनाव में मिली जीत का भाजपाइयों ने मनाया जश्न

राज्यमंत्री, महापौर, पार्टी नेताओं ने कहा-यह सरकार की नीतियों की जीत
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और उप्र विधानसभा उपचुनाव में पार्टी को मिली जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। गुलाब बाग स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाई और ढोल नगाड़े की थाप पर जमकर थिरके।
क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि उपचुनाव की नौ सीटों में पार्टी को सात सीटों पर जीत हासिल हुई है। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में जिस तरह से इंडी गठबंधन ने खटाखट के नाम पर जनता को ठगा था, उसे जनता अच्छी तरह से समझ गई है। आयुष मंत्री दयाशंकर दयालु ने कहा कि जनता का भाजपा पर भरोसा है और आगे भी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर अशोक तिवारी ने कहा कि मतदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनकल्याणकारी योजनाओं व सुशासन पर मोहर लगाकर भाजपा को भारी मतों से जिताया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह प्रभारी संतोष सोलापुरकर, सुशील त्रिपाठी, कुशाग्र श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें