चिरैयाकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुल्तानीपुर मोड़ के पास बृहस्पतिवार की शाम चार बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पास के ही प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। पहुंची पुलिस ने बाइक सहित दोनों चालकों को थाने ले गई।
थाना क्षेत्र के देवखरी मोड़ निवासी अंजनी कुमार अपनी पत्नी सविता और एक किशोर को बाइक से लेकर मुहम्मदाबाद गोहना की तरफ से घर जा रहा था। अभी सुल्तानीपुर मोड़ के पास पहुंचा था कि चिरैयाकोट की तरफ से आ रही बाइक में सामने से टक्कर हो गई। संवाद