फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रेवारीडीह मे रविवार की देर शाम बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान बंद करके मोटरसाइकिल से घर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने युवक को सड़क पर गिरे देख परिजनों और पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंचे परिजन घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शुभम राय (22) पुत्र शेषनाथ राय निवासी सहरोज रविवार की देर शाम लगभग सात बजे कोपागंज क्षेत्र के ग्राम सभा खुखुंदवा स्थित अपनी बिल्डिंग मटेरियल की दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। अभी वह रेवारीडीह के पास पहुंचा ही था कि किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के राहगीरों ने सड़क पर गिरे शुभम को पहचान कर परिजनों और पुलिस को सूचित किया। थोड़ी ही देर में मौके पर परिजन पहुंच गए और घायल शुभम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी हरे राम मौर्य का कहना है कि किसी वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें