फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बोलेरो की टक्कर से सड़क पर गिरा बाइक चालक, पीछे से आ रही टेंपो ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
कोपागंज थाना के हिकमा मोड़ पर सड़क दुर्घटना के बाद पूछताछ करती पुलिस
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र के हिकमा मोड़ पर मंगलवार की शाम 7 बजे तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में थाना क्षेत्र के इटौरा डोरीपुर निवासी मुहम्मद सोनू (35) की मौत हो गई। काछिकला निवासी विजय चौहान घायल हो गए।
विज्ञापन

सोनू कोपागंज बाजार से सामान लेकर बाइक से घर जा रहा था। घोसी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। बोलेरो ने भागते हुए वहां से गुजर रहे विजय की भी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सोनू सड़क पर गिर गए और पीछे से आ रही टेंपो सिर को रौंदते हुए निकल गई। वहां से गुजर रहे राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही सोनू की मौत हो गई। सूचना पाकर रोते बिलखते परिजन भी जिला अस्पताल पहुंचे। थानाध्यक्ष रविंद्र नाथ राय ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन मौके से भाग गए थे।पंचनामा बनाकर शव को जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें