फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
घोसी के पिढ़वल मोड़ पर ट्रक के धक्के से मृत युवक राजकपूर कन्नौजिया।फाइल फोटो - फोटो : MAU
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के पिढ़वल मोड़ के पास बृहस्पतिवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने से पहले ही युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर कोतवाली पहुंचे परिजनों ने शव को पुलिस कस्टडी से जबरदस्ती छीनकर सड़क पर रखकर जमा लगा दिया। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद एक घंटे बाद परिजनों ने जाम समाप्त किया। घटना के समय मृत युवक अपनी छोटी बहन का जन्मदिन मनाने के लिए बड़े भाई को कोपागंज स्थित मौसी के यहां से लेने जा रहा था।
घोसी कोतवाल के राघौली गांव निवासी मृत युवक राजकपूर कनौजिया 18 पुत्र रमेश की छोटी बहन खुशबू का बृहस्पतिवार को जन्मदिन था। इस उत्सव में राजकपूर अपने बड़े भाई राजकुमार को शामिल करना चाहता था। लेकिन राजकुमार कोपागंज बाजार में रहने वाली अपनी मौसी के यहां गया था। वह उसे लेने निकला था। बताया जाता है युवक अभी पिढ़वल मोड़ के पास पहुंचा था कि सामने से आ रहा ट्रक उसकी बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया जिसकी कुछ देर बाद मौत हो गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस मृत युवक के पास से मिले दस्तावेज से उसकी शिनाख्त की। पुलिस परिवार के सदस्यों को घटना की सूचना देकर शव कब्जे में लेकर थाने लौट गई। मौत की सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य सीधे घोसी कोतवाली पहुंचे। इस दौरान परिवारीजन पुलिस कस्टडी में रखे शव को लेकर उसे राष्ट्रीय राज्यमार्ग 29 पर रखकर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना पर सीओ घोसी धनंजय मिश्र सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे, अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। सड़क पर शव रखे जाने से करीब आधा घंटे तक हाईवे पर आवागमन ठप रहा। वहीं पुलिस ट्रक को थाने लाकर सीज कर फरार चालक की तलाश कर रही थी।
खुशियों के घर में पसरा मातम और सन्नाटा
घोसी। हादसे से पहले जिस घर में खुशियां दिख रहीं थी, जन्मदिन के लिए तैयारियां की जा रही थी। वहीं कुछ देर बाद उस घर में मातम पसर गया। मृतक के भाई राजकुमार, राजन, कृष्णा के साथ माता संगीता का रोते रोते बुराहाल रहा। वहीं उसकी छोटी बहन खुशबू तथा अन्य बहनें करिश्मा, चांदनी, चंदा रोते-रोते बेसुध हो जा रही थी।

ोसी के पिढ़वल मोड़ पर ट्रकनके धक्के से युवक की मौत के बाद विलाप करते परिजन।- फोटो : MAU

घोसी के पिढ़वल मोड़ पर ट्रक के धक्के से मृत युवक की लाश को कोतवाली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर रख - फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें