फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बाइक ने साइकिल में मारी टक्कर वृद्ध की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास सोमवार की सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र के लैरो दोनवार निवासी रामअवध सिंह (60) सोमवार की सुबह साइकिल से सरसों पेरवाने इंदारा गए थे। सुबह 10 बजे घर लौटते समय इंदारा पेट्रोलपंप के पास मझवारा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने गलत दिशा में जाकर साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।
बाइक पर तीन लोग सवार थे। साइकिल सवार रामअवध के साथ बाइक सवार मधुबन थाना क्षेत्र के धरमपुर लीलारी निवासी मोतीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दो अन्य बाइक सवार बाइक लेकर मौके से भाग गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

वहां पहुंचते ही डॉक्टर ने रामअवध सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि मोतीलाल का इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर कब्जे में ले लिया।
इस संबंध में कोपागंज थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि टक्कर मारने वाली बाइक पर सवार एक व्यक्ति भी घायल हुआ है। उनका इलाज चल रहा है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें