फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नौकरी का झांसा देकर भेजा दुबई अब दे रहा धमकी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में कोपागंज पुलिस ने कोर्ट के आदेश और पीड़ित की तहरीर पर मुहम्मदाबाद गोहना के एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने उसे धोखे में रखकर टूरिस्ट वीजा देकर दुबई नौकरी के नाम पर भेज दिया, वहां जाकर उसे सच्चाई का पता चला, अब आरोपी इसकी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
दर्ज मुकदमे के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के धवरियासाथ गांव निवासी अशोक राजभर ने बताया कि वह बेरोजगार है। विदेश में नौकरी के लिए उसने पासपोर्ट बनवाया है। बताया कि इसबीच उसकी मुलाकत मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा कृपालपुर निवासी अनिल कुमार सेे हुई। अनिल ने उसे विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसने उससे 40 हजार ऑनलाइन तो एक लाख 20 हजार नकदी लेने के बाद उसे टूरिस्ट वीजा देकर नौकरी दुबई में होने की बात कहकर उसे दो जुलाई 2022 में दुबाई भेज दिया।
विज्ञापन

दुबई जाने पर प्रार्थी भटकने लगा, वहां के प्रशासन ने पकड़ लिया। घर वालों को सूचना मिलने के बाद किसी तरह से वह वापस अपने घर आया। बताया कि दुबई प्रशासन ने उसका पासपोर्ट भी प्रतिबंधित कर दिया। घर वापस आने पर जब उसने अनिल से बात किया तो उसने गलती स्वीकार करते हुए 20 हजार काटकर बाकी रुपये देने को कहा। लेकिन वापस राशि नहीं दी।
अब वह उसे जान से मारने की धमकी देने के साथ झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहा है। जहां कोर्ट के आदेश पर सोमवार को पुलिस आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें