फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुुसुम्हा। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोठा के पास शनिवार की देर शाम दूध बेचकर साइकिल से गांव जा रहा अधेड़ बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

दोहरीघाट थाना क्षेत्र के कुुसुम्हा ग्राम सभा के मुरादपुर का निवासी रामदरश यादव (55) पुत्र बल्ली दूध बेचता था। शनिवार की शाम वह रोज की भांति दूध बेचने गोठा गांव गया था। वहां से दूध बेचकर साइकिल से घर लौट रहा था कि राष्ट्रीय राज्यमार्ग 29 पर गोठा गांव के समीप दोहरीघाट से मऊ की ओर जा रहे अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से रामदरश गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल रामदरश को 108 एंबुलेंस से दोहरीघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां देर रात उसकी इलाज के दौरान रामदरश की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना मिलने पर मृतक के पत्नी मालती देवी तथा पुत्र प्रदीप यादव समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें