फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय के टैंक में गिरने से बच्चा घायल

विज्ञापन
घोसी के उच्च प्राथमिक स्कूल गौरीडीह में टूटा शौचालय का टैंक। - फोटो : MAU
विज्ञापन
घोसी/मऊ। शिक्षा क्षेत्र घोसी अंतर्गत शनिवार को गौरीडीह स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के शौचालय के गड्ढे में खेलते समय अध्यापिका का पांच साल का बच्चा गिरकर घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को बीएचयू के डाक्टरों ने दिल्ली रेफर कर दिया।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय में सेवारत अध्यापिका अंजलि यादव का मासूम पुत्र आदित्य शौचालय के ढक्कन पर खेल रहा कि अचानक ढक्कन टूट गया और बच्चा शनिवार की दोपहर शौचालय के गड्ढे में गिरकर घायल हो गया है। गांव के लोगों का कहना था कि शौचालय पर बनाए गए ढक्कन में एक भी सरिया नहीं डाला गया था, जिससे ढक्कन टूट गया और मासूम बच्चा गिरकर घायल हो गया। घायल का इलाज दिल्ली में इलाज चल रहा है। ज्ञात हो कि प्राथमिक विद्यालय गौरी के कायाकल्प योजना में कराये गए निर्माण कार्य की अनियमितता के संबंध में कई बार लिखित शिकायत पत्र दिया गया परंतु अभी तक कोई र्कारवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें