फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: भटमिला-उसरी बुजुर्ग मार्ग पांच साल से जलभराव

विज्ञापन
पांच वर्षों से जलभराव व कीचड़ की मार झेल रहा भटमिला–उसरी बुजुर्ग मार्ग,
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बोझी। बड़राव ब्लॉक के भटमिला बाजार से उसरी बुजुर्ग गांव को जोड़ने वाले मार्ग पर पिछले पांच वर्षों से जलभराव और कीचड़ से परेशानी हो रही है। यह मार्ग करीब 12 गांवों के लिए भटमिला बाजार पहुंचने का एकमात्र रास्ता है।
पूर्व प्रधान संतोष श्रीवास्तव, मैनेजर अशोक लाल श्रीवास्तव, डॉ. ऋषिकेश वर्मा, मैनेजर आलोक श्रीवास्तव, दीपक वर्मा, रफीक हाफिज और शम्सुद्दीन परवेज सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि हल्की बारिश में भी सड़क पर पानी भर जाता है।
विज्ञापन

कीचड़ इतना होता है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और किसानों को सबसे अधिक दिक्कत होती है।
ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को लिखित शिकायतें दी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत और जल निकासी नहीं हुई तो बरसात में आवागमन पूरी तरह बाधित हो सकता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र मरम्मत और स्थायी जल निकासी की मांग की है। उनका कहना है कि वर्षों पुरानी इस समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए।
इस बाबत बीडीओ धर्मेंद्र यादव का कहना है कि शिकायत संज्ञान में है, समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें