फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन जागरूकता से परिवार नियोजन के प्रति व्यवहार परिवर्तन जरुरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। विश्व गर्भनिरोधक दिवस के तहत शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधीन 43 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों, 19 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यक्रम कर लोगों को इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सीएमओ डॉ.सतीशचंद्र सिंह ने कहा कि परिवार नियोजन के लिए व्यवहार परिवर्तन जरूरी है। उन्होंने गर्भ निरोधक साधनों की सार्थकता और लाभ के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

बोले अनचाहे गर्भधारण की स्थिति विभाग की मंशा के अनुरूप ठीक नहीं है। जिसको और बेहतर बनाने के लिए जनजागरूकता की आवश्यकता है। साथ ही व्यवहार बदलना जरुरी है जिसपर विशेष बल दिया जाना है। वहीं नोडल अधिकारी डॉ पीके राय ने बताया कि विश्व गर्भ निरोधक दिवस पर स्वास्थ्य केंद्रों पर आधुनिक परिवार नियोजन के साधनों का स्टाल लगाया गया। ताकि लोग इन साधनों के प्रति जागरुक हो। परिवार नियोजन के सूचित विकल्प देने हेतु राजकीय अस्पतालों पर परामर्श सत्रों का आयोजन किया गया। जिसमें परिवार नियोजन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। बताया कि अनचाहे गर्भ से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास ‘‘बास्केट ऑफ़ च्वाइस’’ मौजूद है। लोग अपनी सुविधा अनुसार उसमें से कोई भी साधन अपना सकते हैं। जिससे अनचाहे गर्भ धारण की समस्या से बचने के साथ ही मां-बच्चे की मुस्कान भी बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें