फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बेटी की शादी से पहले पिता की छत से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के चालीसवां गांव निवासी एक व्यक्ति रविवार की रात में अपने दो मंजिला घर की छत से गिरकर घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 12 मई को मृतक की बेटी की शादी है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान मुहम्मदाबाद गोहाना कोतवाली क्षेत्र के चालीसवां गांव निवासी ओम हरी चौहान (45) के रूप में हुई। मृतक की मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के चुंगी तिराहे के पास आटा चक्की की दुकान है। हरि चौहान के बड़ी बेटी की शादी 12 मई को है, जिसका कार्ड बांटा जा रहा था।
इसी क्रम में वो कार्ड बांटने के बाद रविवार की देर शाम भोजन करने के बाद अपने दो मंजिला घर के छत पर सोने चला गया। भोर में लघुशंका लगने पर वो उठा लेकिन इस बीच असंतुलित होने के चलते वो नीचे आ गिरा। उसके चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर सो रहे घर के लोगों ने उसे मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां मृत घोषित कर दिया। मृतक के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। जिसमें पहली लड़की की शादी होने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें