फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के तिराहोें का होगा सुंदरीकरण

Tue, 02 Jun 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के लोगों के लिए खुशखबरी, जल्द ही लखनऊ के तर्ज पर शहर के सभी तिराहों का सुदंरीकरण किया जाएगा। इसके लिए मंगलवार की शाम को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और एसपी अनिल कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अरशद जमाल सहित जिले के तमाम अधिकारियों ने शहर के सभी तिराहों का निरीक्षण किया। साथ ही सुंदरीकरण में आने वाली परेशानियों को जाना।
विज्ञापन



सोमवार को शहर के तिराहों के सुंदरीकरण के लिए जिलाधिकारी के नेतृत्व में बैठक का आयोजन हुआ था। जिसके बाद मंगलवार की शाम को डीएम और एसपी संग नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि और अन्य अधिकारियों ने तिराहों का निरीक्षण किया।


 जिसमें मिर्जाहादीपुरा, बालनिकेतन, आजमगढ़ तिराहा, भीटी और गाजीपुर तिराहा को अधिकारियों स्थलीय निरीक्षण कर वहां होने वाली सुदंरीकरण के बारे में चर्चा किया।
विज्ञापन



इस संबध में डीएम वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि नगर पालिका के सहयोग से शहर के प्रमुख तिराहों का सुंदरीकरण करके उन्हें आकर्षक बनाने का कार्य किया जाना है। जिसके लिए आज स्थलीय निरीक्षण किया गया।


 वहीं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अरशद जमाल ने कहा कि तिराहों का सुंदरीकरण होने के बाद शहर काफी आकर्षक दिखने लगेगा और जिले में आने वाले लोगों की नजर में शहर की शोभा बढ़ेगी। निरीक्षण के दौरान एडीएम समीर वर्मा, सीएमओ नंदलाल यादव, ईओ नगर पालिका विद्यासागर यादव, सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें