मऊ। मधुबन तहसील सभागार में बुधवार को एसडीएम राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में राजस्व अमीनों और बैंकर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम ने सभी बैंकर्स से 50 बड़े बकायेदारों की सूची उपलब्ध कराने को कहा। जिससे अभियान चलाकर जून में एक करोड़ रुपये की बकाया वसूली की जा सके। साथ ही राजस्व अमीनों को ऋण वसूली में सहयोग करने के निर्देश दिए।
वहीं बैठक में प्रतिभाग न होने व बैंकर्स को सूचना न देने के मामले में उद्दंडता एवं लापरवाही का द्योतक मानते हुए मधुबन अमीन अशोक सिंह को एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से कार्यालय से संबंध करने का निर्देश दिया। वहीं बैठक में समय से बैंकर्स की उपस्थिति न होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए समस्त अमीनों को कड़ी फटकार लगाई। इस दौरान सहायक राजस्व लेखाकार, सभी मुख्य बैंक शाखाओं के प्रबंधक या उनके प्रतिनिधि समेत समस्त संग्रह अमीन मौजूद रहे।