फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बैंक कर्मियों की हड़ताल से दो सौ करोड़ का लेन-देन प्रभावित

विज्ञापन
घोसी में हड़ताल के बाद बैंक के गेट पर लगा हड़ताल का बोर्ड।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊ/घोसी। जिले के विभिन्न राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों के कर्मचारियों की बृहस्पतिवार को हड़ताल के चलते पूरे दिन बैंकिंग कार्य प्रभावित रहा। हड़ताल के कारण नकद जमा-निकासी, चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट और अन्य आवश्यक बैंकिंग सेवाएं ठप रहीं, जिससे ग्राहकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
एलडीएम मनोज सिन्हा ने बताया कि जिले में करीब 200 करोड़ का लेन-देन प्रभावित होने का अनुमान है। घोसी नगर के मझवारा मोड़, सिनेमा हाल, रेलवे स्टेशन एवं बड़ागांव आदि स्थानों पर स्थित बैंकों में हड़ताल के चलते सुबह से ही बैंक शाखाओं के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

लोग दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से बैंकिंग कार्य के लिए पहुंचे थे, जिन्हें बिना काम कराए ही लौटना पड़ा। खासकर व्यापारियों, किसानों और पेंशनभोगियों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ी।
व्यापारी इमरान खान एवं राजेश जायसवाल आदि ने बताया कि लेन-देन बाधित होने से बाजार पर भी असर पड़ा है। कर्मचारियों का कहना था कि वेतन विसंगतियों के समाधान, कार्य के बढ़ते दबाव और अन्य लंबित मांगों को लेकर यह कदम उठाया गया है।
उन्होंने सरकार और बैंक प्रबंधन से शीघ्र वार्ता कर समाधान निकालने की मांग की। हड़ताल के चलते एटीएम पर भी नकदी की समस्या देखने को मिली। कई एटीएम या तो बंद रहे या उनमें सीमित नकदी उपलब्ध रही।
विज्ञापन

डिजिटल लेन-देन का सहारा लेने वाले ग्राहकों की संख्या बढ़ी, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क समस्या के कारण वह भी पूरी तरह कारगर नहीं रहा। शाम तक बैंक शाखाओं के बाहर सन्नाटा पसरा रहा और अधिकांश ग्राहक निराश होकर लौट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें