फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: उपनिदेशक ने मनरेगा कार्यों का लिया जायजा, लगाई चौपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर उपनिदेशक सांख्यिकी हेमंत कुमार बृहस्पतिवार को मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। सुतरहीं गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों और समूह की महिलाओं से बातचीत की।
विज्ञापन

खंड विकास कार्यालय के मनरेगा सेल, पंचायत, लिपिक सहित अन्य कार्यालयों का कामकाज देखा। परिसर में साफ सफाई रखने का निर्देश दिया। बीडीओ आवास के आसपास सफाई न होने पर इसे दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।
इसके अलावा मनरेगा सेल में फाइलों के रख रखाव पर उचित ध्यान देने को कहा। सूतरही गांव में पहुंचकर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित चौपाल में समूह की महिलाओं कार्यों और समस्याओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

पता चला कि गांव में 10 समूह गठित हैं। गांव में पौधारोपण का भी स्थलीय निरीक्षण किया। पौधों के रखरखाव खासकर गर्मी के दिनों में पानी और धूप से बचाव का निर्देश दिया। विद्यालय के कायाकल्प, स्मार्ट क्लास और रेन हार्वेस्टिंग का निरीक्षण किया।
शौचालय में साफ सफाई रखने का निर्देश दिया। इस दौरान एडीओ समाज कल्याण दुर्गेश सिंह, एडीओ सांख्यिकी सुमित राय, एडीओ पंचायत आदित्य सिंह, प्रतीक राय, पवन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें