फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: घर को निकला निकला बैंक कर्मी सड़क हादसे का शिकार, ट्रक में कार के घुसते ही गई जान

Thu, 01 Apr 2021 04:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
विज्ञापन
बैंक कर्मी की कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में बुधवार की देर रात सड़क हादसे में बैंक कर्मचारी की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना जिले में सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रणवीरपुर गांव के पास हुई।

विज्ञापन


मृतक कार चला रहा था। रात 11 बजे कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। मृतक की पहचान गाजीपुर जिले के थाना क्षेत्र के देवली गांव निवासी अशोक चौहान(40) पुत्र नथुनी के रूप में हुई है। अशोक जौनपुर जिले में पंजाब नेशनल बैंक में बाबू के पद पर तैनात था।

जानकारी के अनुसार, एक अप्रैल को अवकाश होने के कारण बुधवार की शाम अशोक अपने परिजनों को लेने के लिए घर को निकला था। वह सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रणवीरपुर गांव के पास पहुंचा ही था कि सड़क के किनारे खड़े ट्रक में उसकी कार पीछे से जा घुसी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि इस हादसे में बैंक कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें