फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के कैशियर से छिनैती संदिग्ध

Sun, 22 Nov 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के रमऊपुर के नजदीक बैंक कर्मचारियों से हुई छिनैती की जांच में अब तक पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में दोनों कर्मचारियों के अलग-अलग लिए गए बयान में एकरूपता नहीं है। संभावना जताई जा रही है कि कहीं ऐसा तो नही बैंक के लॉकर की चाभी कैशियर से कहीं गुम हो गई और उससे बचने के लिए दोनों ने घटना का जिक्र किया।
विज्ञापन



 बता दे दुबारी में यूनियन बैंक की एक छोटी शाखा खोली गयी है।  शुक्रवार को एकाउंटेंट और कैशियर एक साथ एक ही मोटरसाइकिल से मधुबन  से दुबारी शाखा पर जा रहे थे।उनके अनुसार रमऊपुर के नजदीक दो अज्ञात बदमाशो ं ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर तमंचा सटाकर बीस हजार रुपयों से भरा बैग लेकर  भाग गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुँची तब तक बदमाश फरार हो गए  थे।


 कैशियर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शनिवार को दोनों  कर्मचारियों से अलग अलग पूछताछ की।जिसमें कैशियर  बीस हजार रुपये किसके थे, किससे लिए थे। इस पर कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दे पाए।
विज्ञापन



 उस दिन ब्रांच मैनेजर छुट्टी पर थे। सूत्रों की माने तो उस दिन लॉकर और बैंक की एक चाभी एकाउंटेंट व दूसरी चाभी कैशियर के पास थी। बैंक नियमों के मुताबिक दोनों चाभी एक साथ लेकर नहीं चला जा सकता। इन सारे बिंदुओं पर पुलिस की भी जांच टिकीं  है। शनिवार को एसएसआई विश्वजीत सिंह ने दोनों कर्मचारियों से पूछताछ  की। हालांकि अभी पुलिस कुछ भी बताने से बच रही है।


 इस संबंध में इंस्पेक्टर पी बी  सिंह की माने तो इन बिंदुओं के अलावा कुछ और बिंदुओं पर पुलिस जाँच कर रही  है। मामले को संदिग्ध बताते हुए जाँच पूरी होने के बाद ही असलियत का पता  चलने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें