फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम के जन्मदिन पर देह दान

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह के जन्मदिन पर रविवार को अपना शरीर दान कर दिया। बालनिकेतन स्थित सपा कार्यालय पर नेताजी का जन्म दिन मनाए जाने के दौरान रविंद्र खरवार ने मरणोपरांत बीएचयू वाराणसी को अपना देह दान करने की घोषणा की।
विज्ञापन



कहा कि उनकी इच्छा है कि उनके मरने के बाद उनकी देह को बीएचयू के मेडिकल छात्रों के रिसर्च के लिए सौंप दिया जाय। रविंद्र खरवार ने बीएचयू से लाया गया देह दान करने वाला प्रपत्र भी शपथ पत्र के साथ भरा।


जिले के मुहम्मदाबाद गोहना तहसील अंतर्गत कोलौरा गांव के रहने वाले रविंद्र काफी दिनों तक खरवार समाज के जिलाध्यक्ष रहे। उनके मुताबिक वे दस साल पूर्व एक कार्यकर्ता के रूप में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।
विज्ञापन



 वर्तमान में वे पार्टी के जिला सचिव हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वे मुलायम सिंह की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए। कहा कि मुुुलायम सिंह उत्तर प्रदेश में पिछड़ों तथा दबे कुचलों की आवाज हैं ।इसी वजह से उन्होंने उनके जन्मदिन के अवसर पर अपनी देह दान की।


रविंद्र ने देह दान के उद्देश्य के बारे में बताया कि वे कई जरूरतमंदों को रक्त दान करते रहे हैं। उनके रक्त का ग्रुप ओ पाजिटिव है। यह ब्लड ग्रुप बहुत कम लोगों में पाया जाता है। कहा कि उन्होंने बीएचयू तक जाकर रक्त दान किया है। अब तक वे 22 बार रक्त दान कर चुके हैं।


 बताया कि बीएचयू आने जाने से ही उन्हें ज्ञात हुआ कि मनुष्य का शरीर मेडिकल छात्रों की पढ़ाई में काम आता है। देह दान की इच्छा तभी से उनके मन मेें जागृत हुई। कहा कि उन्होंने पहले ही तय कर रखा था कि जब वे 55 साल के होंगे तो अपने शरीर को मेडिकल छात्रों के लिए दान कर देंगे।


कहा कि इसके लिए इस वर्ष मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर पर देह दान का निर्णय किया। इसके लिए एक सप्ताह पहले ही बीएचयू जाकर निर्धारित प्रपत्र ले आया। रविवार को शपथ पत्र के साथ प्रपत्र भरकर देह दान की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें