फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच ब्लाक मुख्यालयों पर भेजे गए मतपत्र

विज्ञापन
फतहपुर मंडाव ब्लाक पर मतपेटिका की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए जिले के नौ ब्लाकों में से चार ब्लाकों बड़राव, दोहरीघाट, घोसी, मुहम्मदाबाद गोहना को शुक्रवार को मतपत्र भेज दिए गए जबकि फतेहपुर मंडाव ब्लाक को बृहस्पतिवार को ही मतपत्र भेज दिए गए ते। शेष ब्लाकों को भी जल्द ही मतपत्र भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में पंचायत चुनाव के लिए तीन लाख मतपत्र छह माह पहले ही दिल्ली से मंगा लिए गए थे। चूंकि आजमगढ़ में दूसरे चरण में मतदान हुए तो मतपत्र कम पड़ गए थे। ऐसे में आयोग के निर्देश पर आजमगढ़ को यहां से एक लाख पत्र भेजे गए थे जिससे जिले में मतपत्रों की कमी हो गई। निर्वाचन आयोग ने दिल्ली से और मतपत्र ले जाने का निर्देश दिया है और मतपत्र लाने के लिए मतपत्र प्रभारी एसओसी चकबंदी गोरखनाथ दिल्ली रवाना हो गए हैं। मतपत्र प्रभारी के कल तक लौटने की संभावना है। इसके बाद अन्य ब्लाकों को मतपत्र उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
शुक्रवार को बड़राव, दोहरीघाट, घोसी, मुहम्मदाबाद गोहना के आरओ को ट्रेजरी से मतपत्र उपलब्ध करा दिए गए। फतेहपुर मंडाव ब्लाक के आरओ को बृहस्पतिवार को मतपत्र दिए गए थे। अब रानीपुर, रतनपुरा, कोपागंज और परदहा ब्लाक को अगले दो दिनों के अंदर मतपत्र उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

कोट
ट्रेजरी में उपलब्ध मतपत्रों को अगले दिन तक रिटर्निंग अफसरों को सौंप दिए जाएंगे। शेष मतपत्र दिल्ली से आने पर जरूरत वाले ब्लाकों को दिए जाएंगे। - प्रमोद कुमार नागर, प्रभारी मतपत्र वितरण।
अधिकतम 36 चुनाव चिह्नों वाले हैं मतपत्र
मऊ। जिले में जो मतपत्र हैं उनमें सर्वाधिक 36 चुनाव चिह्न वाले भी मतपत्र शामिल हैं। जिले में जो मतपत्र आए हैं उनमें चार चुनाव, छह, नौ, 12, 18, 27 और 36 चुनाव चिह्नि छपे हैं। इसके अलावा 45 चुनाव चिह्नों वाले मतपत्र भी हैं लेकिन वे न तो जिले में उपलब्ध हैं और न ही यहां उनकी जरूरत है। जनपद में रतनपुरा ब्लाक के अइलख गांव में प्रधान पद के सर्वाधिक 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसके बाद 19 , 16 और 15 प्रधान प्रत्याशियों वाली ग्राम पंचायतें हैं। जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों में इससे अधिक संख्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें