बढुआ गोदाम। रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट बाजार के पास शुक्रवार की शांम एक बेकाबू बोलेरो ने एक साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में साइकिल सवार पति की मौके पर मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया और घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया ।मृतक शैलेंद्र कुमार 34 पुत्र कन्हैया राम मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र मीरपुर रहीमाबाद गांव का निवासी था ।शैलेंद्र अपनी पत्नी सुनीता 30 के साथ साइकिल से खुरहट बाजार करने के लिए आ रहा था ,अभी वह खुरहट बाजार के पास पहुंचा ही था कि पीछे से आ रही अनियंत्रित बोलेरो ने शैलेंद्र की साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में शैलेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गई। खुरहट चौकी प्रभारी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घायल घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने हादसे की सूचना उसके घर वालों को दिया। घटना के बाद चालक बोलेरो सहित भाग निकला।