भारतीय नौ सेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान में फांसी की सजा सुनाने का विरोध करते हुए शुक्रवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आजमगढ़ मोड़ पर पाकिस्तान का झंडा फूंका।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के विरुद्घ जमकर नारेबाजी भी की। बजरंग दल के नगर संयोजक नीलेश शर्मा ने कहा कि भारत के सपूत कुलभूषण जाधव की सकुशल वापसी पाकिस्तान सरकार सुनिश्चित करे, अन्यथा पाकिस्तान को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।