फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवता की सेवा ही रोटरी क्लब का मकसद

Fri, 14 Apr 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
रोटरी क्लब के कार्यक्रम को संबोधित करते डाॅ.प्रमोद कुमार।
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के सहादतपुरा स्थित शारदा नारायण अस्पताल के सभागार में शुक्रवार को रोटरी क्लब की तरफ से बैठक की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक गवर्नर  डॉ. प्रमोद कुमार उपस्थित रहे। राष्ट्रगान से बैठक का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन



क्लब के अध्यक्ष  सुशील अग्रवाल ने कहा कि अगर तेज चलना है तो अकेले चले लेकिन अगर दूर तक जाना है तो मिलकर चले। ऐसे में मानवता की सेवा के लिए हम सब मिल कर चले। इस दौरान क्लब में  शामिल हुए तीन सदस्यों प्रदीप सिंह, सचिंद्र सिंह और आजाद यादव को मुख्य अतिथि डा. प्रमोद कुमार ने  पिन तथा सर्टिफिकेट प्रदान किया। वहीं डिस्ट्रिक गवर्नर ने रोटरी फाउंडेशन में योगदान के लिए जितेंद्र राखोलिया, सौरभ, रमेश पांडेय, कृष्ण खंडेलवाल, अजीत सिंह, सुशील अग्रवाल, डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, डॉ. एससी तिवारी को पिन प्रदान कर सम्मानित किया। असिस्टेंट गवर्नर  प्रवीण कुमार अग्रवाल ने कहा कि दरिया का पानी बन कर लोगों की सेवा करने का संकल्प लेने की जरूरत है। संचालन डॉ.  संजय सिंह ने किया। सचिव अजीत सिंह ने आए सभी मेहमानों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें