फतहपुर मण्डाव। रामपुर थाना क्षेत्र के गुरम्हा मोड़ के समीप शनिवार की दोपहर में अचानक सामने आए साइकिल चालक को बचाने में सवारी से भरा ऑटो पलट गया। हादसे में छह लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार मधुबन से सवारियों को लेकर एक ऑटो मर्यादपुर बाजार की ओर जा रहा था। अभी वह गुरम्हा बाजार के पास पहुंचा था कि एक साइकिल चालक साथ में चल रहे दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में ऑटो के सामने आ गया।
साइकिल चालक को बचाने में ऑटो बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक के साथ छह लोग घायल हो गए। इसमें सरिता 30 निवासी मारूफपुर और प्रियांशु 5 वर्ष निवासी मारूफपुर गम्भीर रूप से घायल हो गये आस-पास के लोगों ने सीएचसी फतेहपुर मंडाव में कराया भर्ती कराया।