अमिला। घोसी कोतवाली क्षेत्र के भटमिला बाजार के पास शनिवार की सुबह एक ऑटो तथा बाइक में भिड़त हो गई। जिसमें बाइक चालक तथा सवार घायल हो गया। दोनों घायलों को लोगों ने घोसी सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं हादसे में ऑटो में सवार लोग भी मामूली रूप से घायल हुए।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के भटमिला गांव के पास शनिवार की सुबह दो सवारी तथा गैस लेकर एक ऑटो भटमिला बाजार जा रहा था। बाजार पहुंचने पर मादी की तरफ से आ रहे बाइक से भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक चालक मादी की तरफ से आ रही बाइक में ऑटो अनियंत्रित होने के चलते आमने अमिला के बुद्धिकापुरा गांव निवासी प्रदीप प्रजापति 18 पुत्र जयहिंद प्रजापति तथा पीछे सवार कपूर 17 पुत्र परमेश्वर घायल हो गए। वहीं हादसे में ऑटो में सवार ओमकार पुत्र शिवचंद तथा सतीश पुत्र पौहारी निवासी भटमिला भी मामूली रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से दोनों घायलों को लोगों ने घोसी सीएचसी लाकर भर्ती कराया। वहीं आटो में सवार घायल को भटमिला बाजार में एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया।