फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: युवक के अपरहण की कोशिश, पुलिस को पीछे देख भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सरायलखांसी थाना क्षेत्र के एक युवक को पांच लोगों ने उसे घर से अपहरण करने की कोशिश की। तभी पीड़ित के बड़े भाई ने पुलिस को सूचना दे दी, पुलिस सूचना मिलते ही अपहरणकर्ताओं की गाड़ी का पीछा करने लगी। पुलिस को पीछे देखकर आरोपी युवक को घायल अवस्था में गाड़ी से उतार कर भाग गए। वहीं मंगलवार को इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर निवासी सदाफल साहनी ने आरोप लगाया कि बीते आठ फरवरी आरोप लगाया कि सतीश सिंह उर्फ बबलू निवासी जयसिहपुर ने हमारे भतीजे दिलीप साहनी मोवाइल से फोन करके बुलाया और उसे लेकर कही चला गया। इसी बीच सोमवार की शाम उसे सूचना मिली उसका भतीजा हलधरपुर थाने पर है, जिसके बाद वो अपने भाई सुभाष चन्द साहनी के साथ निकलने की तैयारी में था।
आरोप लगाया कि इस बीच सतीश सिंह उर्फ बबलू सिंह, मनीष सिंह उर्फ पिण्टू, अवनीश सिंह उर्फ मिण्टू, सुरेन्द्र सिंह, आजाद सिंह, सन्तोष चौहान अपने दस बारह अन्य साथियों के साथ उसके घर आए और उसके भाई सुभाष चन्द साहनी को असलहा लहराते हुए उसे गाड़ी में बैठाकर ले जाने लगे।
विज्ञापन

आरोपियों ने सुभाष से मारपीट कर उसके पास से 6 हजार पांच सौ रुपया भी छीन लिया। उधर इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मंलगवार को एक आरोपी संतोष चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश को लेकर पुलिस दबिश देने की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें