मऊ। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्की युवकों की गिरफ्तारी के लिए एटीएस ने मंगलवार को मऊ शहर और घोसी नगर पंचायत में सहित कई मुस्लिम बाहुल इलाकों में छापा मारा।
कई युवकों की गिरफ्तारी की चर्चा रही। हालांकि इस संबंध में जानकारी स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को नहीं थी। अयोध्या मंदिर को उड़ाने की साजिश में पाकिस्तानी आतंकी अब्दुला रहमान की गिरफ्तारी और उसके पास मिले हैंड ग्रेंड के बाद एटीएस पूछताछ के आधार पर प्रदेश के कई जिलों में छापा मार रही है।
एटीएस की एक टीम ने संभावित ठिकानों पर छापा मारकर वहां संदिग्ध से पूछताछ किया। उनमें से कुछ को साथ में लेकर चले गए, उसपर आगे की जांच चल रही है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने बताया कि उन्हें इस संबंध में सूचना नहीं मिली है। यदि एटीएस की टीम ने छापा मारा है तो शासन स्तर का मामला होगा।