फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीमसे निकले व्यक।तलि से 25 हजार रुपये छीक भाग कि्कां

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। घोसी कोतवाली अन्तर्गत मझवारा क्षेत्र के बाजार स्थित यूनियन बैंक आफ इण्डिया की शाखा के एटीएम से रुपये निकालकर बाहर आ रहे एक व्यक्ति से झपट्टा मारकर बदमाश 25 हजार रुपये छीन कर भाग गया। लोगों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने उसे दौडाकर पकड लिया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस बदमाश को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

मझवारा बाजार स्थित यूनियन बैंक आफ इण्डिया की शाखा परिसर में लगे एटीएम से मंगलवार को ग्राहक रुपये निकालने के लिये लाईन में लगे हुए थे। दोपहर करीब दो बजे एक व्यक्ति एटीएम से 25 हजार रुपये निकालकर बाहर निकला। इसी बीच पहले से घात लगाये एक बदमाश ने झपट्टा मारकर रुपये छीन लिया। एटीएम पर मौजूद अन्य लोगों ने यह देखकर शोर मचाया। कुछ दूर तक पीछा करने के बाद लोगों ने भाग रहे बदमाश को पकड़ लिया। लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना के बाद कोतवाल समर बहादुर आनन फानन मौके पर पहुंचे , पुलिस पकड़े गए बदमाश को कोतवाली ले गई। कोतवाल ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में पकडे गये बदमाश ने अपना नाम रामसिंह यादव निवासी हरैया आजमगढ़ बताया है।
एटीएम पर नहीं रहता है गार्ड
मझवारा। घोसी कोतवाली अन्तर्गत मझवारा क्षेत्र के बाजार स्थित यूनियन बैंक आफ इण्डिया की शाखा के एटीएम से बाहर निकल रहे व्यक्ति से रुपयों की छिनैती ने बैंक प्रबन्धन व मझवारा पुलिस चौकी की पुलिस की सुरक्षा की पोल खोलकर रख दिया है। लोगों का कहना है कि प्राय: बाजार स्थित यूनियन बैंक की शाखा परिसर में लगे एटीएम पर कोई गार्ड या पुलिस का सिपाही तैनात नहीं रहता है,एटीएम के अंदर एक साथ पांच छह लोग एक साथ घुसे रहते हैं जिससे एटीएम क्लोनिंग व हैकिंग का भी डर ग्राहकों के अंदर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें