फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम वसूली पर डीएम ने जताई नाराजगी

Fri, 05 Jun 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कर करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में हुई। इस दौरान जब डीएम को पता चला की वसूली कम हुई है तो इस पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन



 जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने व्यापार कर की वसूली की स्थिति प्रगति पर नाराजगी जताई।


आबकारी विभाग को राजस्व वसूली तेज करने का निर्देश दिया। स्टांप व रजिस्ट्रेशन 96.37 प्रतिशत, वन विभाग का 110.56  प्रतिशत, भूराजस्व 100 प्रतिशत, विद्युत विभाग की 126 प्रतिशत, मनोरंजन विभाग की 64.29 प्रतिशत, स्थानीय निकाय की 99 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



 नगर पंचायत कोपागंज व सदर तथा खनन में प्रगति कम होने पर उपजिलाधिकारी को खनन रोकने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी समीर वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट अमृत लाल, डीएफओ अनिरुद्ध पांडेय सहित जिलास्तरीय अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें