फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Checking of vehicles

Thu, 04 Jun 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की रात सीओ सिटी अशोक कुुमार यादव के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने कई स्थानों पर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान अफरा तफरी का माहौल रहा। अचानक हुई चेकिंग से हर कोई सकते में आ गया।
विज्ञापन



बुुधवार की रात सीओ सिटी अशोक कुमार यादव मय फोर्स सबसे पहले बालनिकेतन तिराहा स्थित बीयर और वाइन शाप पर चेकिंग किया। पुलिस का वाहन देख वहां पर अपने दौर जमाए लोगों में अफरा तफरी मच गई।


कई तो अपनी बीयर और वाइन छोड़कर वहां से भागना पड़ा। चेकिंग के दौरान सीओ सिटी और शहर कोतवाल ने बालनिकेतन स्थित मीट मुर्गा के होटलों को भी चेक किया और वहां शराब पी रहे लोगों को फटकार लगाते हुए आगे से ऐसा न करने की हिदायत दी। जबकि दूकानदारों को जमकर लताड़ लगाई।
विज्ञापन



 पुलिस ने महिला अस्पताल और सीएमओ कार्यालय परिसर की भी चेकिंग की। लेकिन वहां अवैध रूप से कोई नहीं मिला। पुलिस टीम ने भीटी स्थित बीयर और वाइन शाप और ब्रह्मस्थान स्थित माडल शाप और गाजीपुर तिराहा स्थित वाइन और बीयर की दूकान पर चेकिंग की।


चेकिंग के दौरान वहां से गुजरने वाले वाहनों और लोगों की भी तलाशी ली गई। इस संबध में सीओ सिटी अशोक कुमार ने बताया कि यह अभियान निरंतर चलता रहेगा। शराब और बीयर की दूकान पर बैठा कर लोगों को शराब और बीयर पिलाने वाले दूकान के कर्मचारियों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें