फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपी ने मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने शनिवार की देर शाम मुहम्मदाबाद गोहना सर्किल के थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिकायतों का समाधान न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए दो दिनों में निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम एएसपी त्रिभुवननाथ त्रिपाठी ने मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली, रानीपुर थाना, चिरैयाकोट थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बैरक ,आवास, हवालात, कार्यालय, शस्त्रागार, रसोईघर आदि को देखा। अर्दली रूम का निरीक्षण करते हुए चिरैयाकोट थानों में लंबित प्रार्थना पत्रों के निस्तारण कराने पीड़ितों की समस्याएं सुनने के लिये नर्देश पुलिसकर्मियों को दिए। उन्होंने कहा कि जो भी मामले लंबित है उसका दो दिन के अंदर समाधान कराएं। पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर नियमानुसार तैनात रहें। पीड़ितों को न्याय दिलाए, जिससे शासन की मंशा को पूरा किया जा सके।निरीक्षण के दौरान कोतवाली प्रभारी नीरज पाठक, रानीपुर थानाध्यक्ष कुमुद शेखर सिंह और चिरैयाकोट रूपेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें