फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, नौ सूत्री मांगपत्र साैंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कलेक्ट्रेट पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के तत्वावधान में आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित नौ सूत्रीय मांगपत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें आशाओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाने की प्रमुख मांग शामिल है।
प्रदर्शन के दौरान अपनी मांगों को लेकर आशाओं ने नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान संगठन की सचिव ऊषा यादव ने कहा कि आशा की आशा अब जवाब दे रही है। सरकार हमेशा वेतन बढ़ाने की बात तो करती है लेकिन उसको अमल में नहीं लाती है। उन्होंने कहा कि आशाओं को सरकार राज्य कर्मचारी का दर्जा प्रदान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही हमारा मानदेय बढ़ाया जाए। जिससे हम अपने बच्चों को एक अच्छा जीवन प्रदान कर सकें। बताया कि नौ सूत्री मांगों में आशाओं का दुर्घटना बीमा किया जाए, प्रदेश में आशाओं का बकाया मानदेय का भुगतान किया जाए।
प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से सुमन सिंह, अनीता देवी, गुड़िया पांडेय, पूनम, प्रमिला, फूलमति, रेनू भारती, अनीता आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें