फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News : अर्लट पुलिस; सायरन बजते ही दो मिनट में तय जगह जमा हुए पुलिसकर्मी, सक्रियता जांची गई

Wed, 02 Apr 2025 05:40 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

 एसपी ने पुलिसकर्मियों की सक्रियता को चेक किया। इस दौरान सायरन बजाया गया और पुलिसकर्मी तुरंत एकत्रित हो गए। सुरक्षा की मुस्तैदी जांची गई।
 
विज्ञापन
पुलिस की सक्रियता जांचते एसपी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वक्फ विधेयक के लोकसभा में चर्चा को लेकर जिला पुलिस अर्लट मोड पर है।बुधवार को इसीक्रम में एसपी ने अपने कार्यालय में सायरन बजाकर इसकी जांच भी की। एसपी इलामारन जी ने बताया कि जिले की संवेदनशीलता और सामयिक अपरिहार्यता एवं शांति/सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले के सभी बारह थानों प्रभारियों को अर्लट मोड पर किया गया है।

विज्ञापन


बताया कि इसीक्रम में बुधवार को दोपहर एक बजे पुलिसकर्मियों की सक्रियता को चेक करने को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सायरन बजाकर इसकी जांच की गई। दो मिनट के अंदर ही सायरन बजते ही पुलिस जवान अर्लट मोड पर तय जगह पर एकत्रित हुए।

इसके बाद एसपी ने  दंगा नियंत्रण उपकरणों से सुसज्जित पुलिसकर्मियों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ ही विषम परिस्थितियों में पुलिस के कर्तव्यों आदि के सम्बन्ध में बोध कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें