दावा किया कि 2007 में जिस तरह बसपा आई थी, प्रदेश में भाई चारा कायम हुआ था। कहा कि सपा ने कुछ भी नही किया। सपा सरकार में गुंडा, माफियाओं, बलात्कारियों का बोलबाला था। कहा कि सपा शासन काल में 134 दंगे हुए, जिस समय मुजफ्फरपुर में दंगा हो रहा था, उस समय सैफई में नाच गाना चल रहा था। कहा कि बसपा के विधायको को सपा ने तोड़ा।
सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर, नकुल दुबे, जिलाध्यक्ष राजविजय, सांसद घोसी प्रतिनिधि गोपाल राय, सांसद संगीता आजाद, विधायक उमाशंकर सिंह, आजाद अरिमर्दन, विजय प्रताप, डा. बलिराम, सालिम अंसारी, वीरेंद्र चौहान, हरिश्चंद्र गौतम, इंदल राम, विनोद चौहान,अरुण पाठक, महंत अवधेश चंद आदि सहित बलिया, मऊ और आजमगढ़ जिलों के बसपा नेता उपस्थित रहे।