फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: भगवान राम का राज्याभिषेक होते ही जयश्रीराम के लगे जयकारे

विज्ञापन
दरगाह में आयोजित रामलीला में श्री राम के राज्याभिषेक का मंचन करते कलाकार।संवाद
विज्ञापन
मधुबन। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा दरगाह में शुक्रवार की रात भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ 12 दिवसीय रामलीला मंचन का समापन हो गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव और उत्साह से प्रभु श्रीराम का तिलक कर आशीर्वाद लिया। राष्ट्रीय श्रीरामलीला समिति की ओर से आयोजित इस ऐतिहासिक रामलीला की परंपरा 112 वर्षों से चली आ रही है। अंतिम कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में रामभक्त जुटे। पूरा रामलीला स्थल दर्शकों से खचाखच भरा रहा। इस दौरान महिलाओं की भी अच्छी भागीदारी रही। रामलीला मंचन में भगवान श्रीराम सहित चारों भाइयों, माता सीता और बजरंगबली हनुमान को तिलक लगाया और आरती उतारी। राज्याभिषेक के दौरान दर्जनों श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम का तिलक कर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

भगवान राम का राज्याभिषेक होते ही जयश्रीराम के जयकारे से पंडाल गूंज उठा। । इस ऐतिहासिक और धार्मिक पल को अपने कैमरे में कैद करने के लिए दर्शकों में उत्साह नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ रामलीला समिति के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर यादव ने फीता काटकर किया। समापन समारोह में रामलीला समिति के अध्यक्ष हीरालाल यादव ने आमंत्रित अतिथियों, ग्रामवासियों और दर्शकों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर आलमगीर उर्फ नन्हे भाई, पवन मौर्य, अश्विनी सिंह, राघवेंद्र यादव बब्लू, अजय गोंड, रामजतन आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें