फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयोगाशाला से 78 जांच रिपोर्ट के मुकाबले 41 मानक के विपरीत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिसमें बताया गया कि वित्तीय वर्ष में 52 दुकानदारों के खिलाफ मिलावट का मुकदमा दर्ज किया गया। अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, श्रवण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अप्रैल और मई में चलाए गए अभियान में विभाग द्वारा कुल 47 छापे मारते हुए संदिग्ध पाए। विभिन्न खाद्य पदार्थो के 51 नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए। 2050 किलोग्राम खाद्य सामग्रियों को जब्त किया गया। उक्त अवधि में प्रयोगाशाला से 78 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिसमें 41 नमूने मानक के विपरीत पाए गए। छह नमूने असुरक्षित घोषित किए गए। जांच रिपोर्टों के आधार पर 52 दुकानदारों के खिलाफ न्यायिक न्यायालय में परिवाद पत्र पंजीकृत कराया गया है। अब तक अपर जिलाधिकारी द्वारा विचाराधीन 20 वादों को फैसला किया गया है। जिसमें उन पर कुल 33,0000 का अर्थदंड लगाया गया है।
विज्ञापन

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, जिला कृषि अधिकारी, उपायुक्त वाणिज्य कर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पलिका परिषद, सहायक निदेशक मत्स्य, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें