फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अरविंद सिंह बने अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के निर्विरोध अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। अर्बन कोऑपरेटिव बैंक में अध्यक्ष पद के चुनाव में अरविंद सिंह को एक बार फिर निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे तक चुनाव में 13 सदस्यों में से किसी ने भी अपनी दावेदारी पेश नहीं की।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार और सिटी मजिस्ट्रेट बृजेंद्र कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुई। अध्यक्ष पद के लिए आवेदन की अंतिम समय सीमा तक किसी भी सदस्य ने दावेदारी नहीं की, इससे यह चुनाव पूरी तरह निर्विरोध रहा। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद ने अर्बन कोऑपरेटिव बैंक का अध्यक्ष मनोनित होने पर कहा कि पिछले कार्यकाल में उन्होंने बैंक को वित्तीय स्थिरता और विकास की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रयास किया।
कहा कि आगे भी प्रयास रहेगा कि बैंक के लघु और मध्यम व्यापारियों के विकास के लिए अपने आगामी कार्यों की रूपरेखा पर जोर दिया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष नूपुर अग्रवाल, प्रवीण गुप्ता, भाजपा कार्यसमिति के जिला पदाधिकारियों के साथ मनोनीत डायरेक्टर विनय कुमार मोदनवाल, अजय कुमार और बालाजी मोदी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें