फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तार सपा नेताओं की बिना शर्त रिहाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसुम्हा। दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के गोठा बाजार स्थित सपा कैंप कार्यालय पर शुक्रवार को नेताओं की बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने किसान आंदोलन में गिरफ्तार सपा नेताओं की बिना शर्त रिहाई की मांग की।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिला सचिव जितेंद्र राय ने की। बैठक में पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामप्रवेश राय ने सरकार से मांग की कि प्रशासन दमनकारी नीतियों को त्याग कर जन आकांक्षाओं का सम्मान करते हुए किसान आंदोलन में गिरफ्तार किए गए पूर्व विधायक सुधाकर सिंह, शिक्षक सभा के पूर्व अध्यक्ष बृजेश राय, सीताराम कुशवाहा, राजेंद्र नाथ पांडेय, लोकतंत्र सेनानी दयाशंकर सिंह, अमन, अमरेंद्र बहादुर यादव, कीर्ति कुशवाहा सहित अन्य नेताओं को बिना शर्त रिहा किया जाए। कहा कि इन नेताओं पर से सभी मुकदमों को वापस लिया जाए। चेताया कि अगर सरकार दमनकारी कार्यों को बंद नहीं करेगी तो आंदोलन किया जाएगा। कहा कि किसानों की सभी मांगें जायज हैं, सरकार किसानों की मांगों को मानते हुए तीनों कृषि बिलो को वापस ले। इस दौरान ,दुलारे प्रजापति,लालधर यादव,आत्म प्रकाश मौर्य,शांता राय, उदयी यादव, रामअवध यादव, रमाशंकर, देवव्रत यादव, राम निवास व विमलेश राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें