मुहम्मदबाद गोहना में लूट के शिकार युवक शैलेन्द्र गुप्ता से जानकारी लेते कोतवाल शैलेश सिंह।संवा?
- फोटो : MAU
मऊ। कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गोहना-घोसी मार्ग पर भदवा मोड़ के पास रविवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक युवक से तीन बाइक सवार बदमाशों ने असलहा दिखाकर गले की चेन और अंगूठी छीन लिया। विरोध करने पर युवक को पिस्टल की बट से मारकर घायल कर दिया। छिनैती के बाद बदमाश आराम से जीयनपुर की तरफ फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंचे कोतवाल घटना की जांच पड़ताल में जुटे थे।
मुहम्मदबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भदीड गांव निवासी शैलेंद्र गुप्ता पुत्र नंदलाल अपने मामा को मुहम्दाबादगोहना कस्बा में छोड़कर वापस अपने घर जा रहा था। अभी वह घोसी रोड पर भदवा मोड़ के पास पहुंचा था कि पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे और उन्होंने शैलेंद्र को रोक लिया। जीयनपुर जाने का रास्ता पूछने के बहाने बाइक पर बैठे एक बदमाश ने कमर से पिस्टल निकाल लिया और धमकाते हुए शैलेंद्र के गले से चेन और हाथ की अंगूठी छीन लिया। इस बीच डरे सहमे शैलेंद्र द्वारा अंगूठी देने में थोड़ा देर होने पर बदमाश ने पिस्टल की बट से मारकर घायल कर दिया। चेन और अंगूठी छीनकर सभी बदमाश वापस भातकोल वापस आकर मुड़कर जीयनपुर रोड से फरार हो गए। घटना से हतप्रद युवक द्वारा मुहम्दाबादगोहना कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे कोतवाल शैलेंद्र ने आसपास के लोगों से पूछताछ किया। समाचार दिए जाने तक मौके पर मौजूद पुलिस जांच करने में जुटी थी।