जिला पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक में 15 उपनिरीक्षक को जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने सभी को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए है। कोपागंज थाने में तैनात अर्जुन सिंह को कुर्थीजाफरपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। चिरैयाकोट थाना पर तैनात हरेंद्र कुशवाहा को बोझी चौकी प्रभारी का दायित्व दिया गया है। शुभम त्रिपाठी को पुलिस लाइन से घोसी थाना भेजा गया है।
संजय उपाध्याय को बोझी चौकी से हलधरपुर थाना भेजा गया है। हलधरपुर थाने पर तैनात विनोद सिंह को चिरैयाकोट तबादला हुआ है। पुलिस लाइन से जयशंकर सिंह को दोहरीघाट थाना, राजित राम यादव को नगर कोतवाली, प्रिंस कुमार को चिरैयाकोट, साधु शरण को नफीस शाखा, भाष्कर राय को थाना मधुबन, लालबहादुर यादव को रामपुर थाना, रमेश चंद्र पाठक थाना कोपागंज, अनुज कुमार द्विवेदी को सरायलखंसी, अकीक अहमद को मुहम्मदाबाद गोहना और धीरेंद्र बहादुर को रानीपुर थाना भेजा गया है।