कोपागंज के मदरसा इमदादुल उलूम में वार्षिकोत्सव के दौरान जुटे लोग।संवाद
कोपागंज कस्बा स्थित अंजुमन इमदाद-उल-इंसान (मदरसा इमदाद-उल-उलूम) का वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि धार्मिक और दुनियावी शिक्षा का संतुलन ही एक मजबूत समाज की नींव रखता है।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा कुरान पाठ से हुई, जिसके बाद हम्द-नात शरीफ, उर्दू, हिंदी एवं अंग्रेजी भाषाओं में प्रभावशाली भाषण और संवाद प्रस्तुत किए गए। बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्य अतिथि भारत की नबास उम्मत फिकह अकादमी के सदस्य हजरत मौलाना मुफ्ती अनवर अली ने कहा कि धार्मिक और दुनियावी शिक्षा का संतुलन ही एक मजबूत समाज की नींव रखता है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अल्ताफ अंसारी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा को सफलता की कुंजी बताया।
मौलाना शमशेर अली साहब ने कहा कि शिक्षा एक अनमोल रत्न है, जिसे प्राप्त करना हर बच्चे के लिए अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कारी सिराज साहब, हाजी मौलाना राशिद इसरार साहब, शहीदा लारी मोहम्मद हसन आदि शामिल थे। सम्मेलन की अध्यक्षता मदरसे के नाजिम कारी यासीन साहब ने किया।